पशुओं को खुले में छोड़ने पर पशुपालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जासं गाजीपुर दुधारू पशुओं को खुले में छोड़ने पर पशुपालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
जासं, गाजीपुर : दुधारू पशुओं को खुले में छोड़ने पर पशुपालकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। बेसहारा पशुओं को ग्राम सभा में रखने के लिए ग्राम प्रधानों व सचिवों द्वारा गांव में ही व्यवस्था की जाएगी। इसका भुगतान विकासखंड स्तर से ही किया जाएगा। पशु चिकित्सालय पर गर्भाधान के लिए आने वाली पशुओं की टैगिग होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वर्तमान समय में सामान्य व ओबीसी पशुपालकों के पशुओं का बीमा नहीं हो रहा है। वजह अनुदान व्यवस्था खत्म हो गई है। मौजूद समय में एससी व एसटी पशु पालकों के पशुओं का बीमा चल रहा है। यह कहना है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विद्याशंकर त्रिपाठी का। वह 'दैनिक जागरण' के 'प्रश्न-पहर' में रविवार को फोन से पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सबसे अधिक प्रश्न पशुओं के गर्भधारण में आ रही समस्या व दूध में हो रही गिरावट संबंधित आए।
--------- कुछ ऐसे आए सवाल
सवाल : मेरी जर्सी गाय का गर्भ नहीं ठहर पा रहा है, क्या इसका इलाज है?
जवाब : जी हां इलाज है, पशु चिकित्सक को दिखाएं। समस्या दूर हो जाएगी।
सवाल : भैंस एक सप्ताह से खड़ी नहीं हो पा रही है, उसके पैर काफी दिक्कत है। कैसे ठीक हो पाएगा?
जवाब : खुर में इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। नमक व पानी का घोल बनाकर धोएं।
सवाल : गाय को सीमेन चढ़वाने के बाद भी गर्भाधान में दिक्कत का आ रही है, इसका क्या इलाज है?
जवाब : हीट की दिक्कत है, तत्काल पशु चिकित्सक से सलाह लें।
सवाल : गाय के बच्चेदानी में आ रही दिक्कत को ठीक करने के लिए क्या करें ? जवाब : गाय को हार्मोनल इंजेक्शन नियमित तौर पर लगवाएं। ठीक हो जाएगा।
सवाल : पशुओं का बीमा कैसे होता है?
जवाब : इसके लिए केंद्र सरकार 75 व राज्य सरकार 25 प्रतिशत का अनुदान देती है। विभाग में आकर संपर्क कर सकते हैं।
सवाल : सामान्य व ओबीसी पशुपालकों के पशुओं का क्या बीमा नहीं हो रहा है?
जवाब : नहीं, वर्तमान समय में एससी-एसटी पशु पालकों के पशुओं का बीमा हो रहा है।
सवाल : भैंस के दूध में एक सप्ताह से गिरावट आ रही है, क्या करना पड़ेगा?
जवाब : हरा चारा के साथ कैल्शियम दें। दूध में हो रही गिरावट खत्म हो जाएगी।
सवाल : बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अंकुश लगाने के लिए क्या हो रहा है?
जवाब : अब गांव में ही बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जा रही है।
सवाल : इनको रखने के लिए क्या ग्राम सभा को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी? जवाब : हां, इसके लिए ग्राम प्रधानों व सचिवों को धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
सवाल : गाय हमेशा दस्त से परेशान रहती है, कैसे ठीक होगा?
जवाब : उसे बुखार होगा। दवा चलने के बाद इंफेक्शन दूर हो जाएगा।
सवाल : गाय के गर्भ धारण का कैसे पता चल सकेगा?
जवाब : वेटनरी में इसका उपाय नहीं है। रिक्टल की जांच पर ही पता चल सकेगा। सवाल : गाय का दूध कम हो गया है, क्या करना पड़ेगा?
जवाब : पौष्टिक आहार देने के साथ कैल्शियम भरपूर मात्रा में दें।
सवाल : बरसात में बछिया गिर गई थी। अब खड़ी नहीं हो पा रही है।
जवाब : ए-थ्री नामक टैबलेट देने के साथ आयोडेक्स ग्रुप के मलहम से सुबह-शाम मालिश करें। ठीक हो जाएगी। इन्होंने किए सवाल
: सुदर्शन यादव- देवकली, सत्येंद्र कुमार बिद- बड़ेपुर, सुभाष यादव- पीथापुर, भगवती सिंह यादव- बेहरी, संतोष कुमार राय- मुहम्मदाबाद, रामविलास- मुहम्मदाबाद, दुर्गविजय यादव- रामपुर बलभद्र, मणिकांत पांडेय- महेशपुर, सुनील कुमार पाठक- भांवरकोल, सुरेंद्र शर्मा- रूहीपुर, पिटू- कठऊत, बृजेंश सिंह- जल्दीपुर नेवादा, संतोष राय- ढढनी, आनंद यादव- नंदगंज, संतलाल भारती- सहादतपुर, जयप्रकाश- करंडा।