विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में जिला अस्पताल नए भवन के तीसरे तल से भूतल पर गिरा युवक, हालत गंभीर

By Suryakant TripathiEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 11:09 AM (IST)

गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में एक मरीज तीसरे तल से शौचालय के भूतल पर ...और पढ़ें

गाजीपुर जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: मरीज तीसरे मंजिल से गिरा, हालत गंभीर।

गाजीपुर जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: मरीज तीसरे मंजिल से गिरा, हालत गंभीर।

HighLights

  1. गाजीपुर अस्पताल में मरीज तीसरे तल से गिरा।

  2. 25 वर्षीय मनोहर गंभीर रूप से घायल, हाथ टूटा।

  3. अस्पताल प्रशासन ने जांच और उपचार का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बुधवार सुबह हादसे में 25 वर्षीय मनोहर घायल हो गया। मरदह थाना स्थित महारे सरैया बबलपुरा निवासी मनोहर सुबह करीब 8:45 बजे शौचालय गया था। इसी दौरान वह तीसरे तल से नीचे शौचालय के भूतल पर जा गिरा।

हादसे में उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मनोहर को बुखार की वजह से तीन दिन पहले ही नई बिल्डिंग के तीसरे तल के वार्ड में भर्ती किया गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए पुरानी बिल्डिंग की इमरजेंसी में भेज दिया गया।

इस संबंध में सीएमएस डा. केएन चौधरी ने बताया कि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में हर मरीज के साथ शौचालय जाने के लिए वार्ड ब्वाय को भेजना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि घायल मरीज का इमरजेंसी में समुचित उपचार किया जाएगा।