Move to Jagran APP

15 अगस्त को रोपे जाएंगे 8.72 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : 15 अगस्त को जनपद के 3167 जगहों पर 8 लाख 72 हजार पौधरोपण किय

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 09:47 PM (IST)
15 अगस्त को रोपे जाएंगे 8.72 लाख पौधे
15 अगस्त को रोपे जाएंगे 8.72 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : 15 अगस्त को जनपद के 3167 जगहों पर 8 लाख 72 हजार पौधरोपण किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर पूरा महकमा जुटा हुआ है। सोमवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रें¨सग कर जिलाधिकारी को लक्ष्य की पूर्ति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के बालाजी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों संग कई राउंड बैठक की। उन्होंने तैयारियों ब्योरा लेने के साथ सभी को आवश्यक निर्देश दिया।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार द्वारा 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में 9 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें गाजीपुर को 10 लाख 90 हजार 68 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 20 प्रतिशत तक पौधरोपण कर दिया गया है। शेष आठ लाख 72 हजार पौधे 15 अगस्त के दिन रोपे जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी की जा रही है। जिले के 26 विभागों को हर हाल में लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण का कार्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा करना है। सोमवार को राइफल क्लब सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अपने सभी अधिनस्त अधिकारियों संग बैठक कर पौधरोपण लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई टिप्स दिए। सोमवार को जगह-जगह ट्रकों से पौधे मंगाए गए। अधिकारियों ने इस अभियान में सभी जनपदवासियों से सहयोग का आह्वान किया है। 8.72 हजार पौधरोपण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 3167 जगहों पर इतने गड्ढे भी खोद दिए गए हैं। सभी जगह पौधे भिजवाया जा रहा है। शेष जो कुछ तैयारियां रह गई है, उसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

- गिरीशचंद्र त्रिपाठी, जिला वन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.