सिखड़ी से अन्य जगह भेजे गए 170 लोग
सिखड़ी से अन्य जगह भेजे गए 170 लोग
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:06 AM (IST)
जासं, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के सिखड़ी स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में दिल्ली तथा एनसीआर के क्षेत्रों से आए लोगों को सामूहिक रूप से क्वारंटाइन किया गया है। इसमें से गुरुवार को 44 लोग कासिमाबाद व 126 जमानियां के लिए भेजा गया। वहीं बुधवार को 443 में 38 लोग कासिमाबाद भेजे गए थे। यहां पर क्षमता से अधिक लोगों के होने से परेशानी हो रही थी। बीते मंगलवार को खाने पीने की व्यवस्था ठीक न होने से लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। बाद खानपान की व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद लोग शांत हुए थे। सिखड़ी में ग्राम प्रधान की तरफ से टेंट लगवाया गया है। प्रशासन इस खर्च का भुगतान प्रधान को बाद में करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें