Move to Jagran APP

पेंट करने दौरान छत से गिरकर युवक घायल

संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र की ब्रज विहार कालोनी में अपने घर में पेंटिग करने के द

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:04 PM (IST)
पेंट करने दौरान छत से गिरकर युवक घायल
पेंट करने दौरान छत से गिरकर युवक घायल

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

loksabha election banner

थाना क्षेत्र की ब्रज विहार कालोनी में अपने घर में पेंटिग करने के दौरान छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

नगर की ब्रज विहार कालोनी में नीरज कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। नीरज का एक 25 वर्षीय बेटा अनूप है। त्योहारों की तैयारियों के चलते नीरज कुमार के घर में पेंटिग का काम चल रहा है। शनिवार दोपहर को घर पर छत पर पेंट करने के दौरान अनूप अपना संतुलन खो बैठा और नीचे जा गिरा। जिसके परिणामस्वरूप युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिवार के लोगों ने निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.