योगी की भी नहीं सुन रहे अधिकारी : शिवपाल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाने वाली बताते हुए कहा कि बिना पैसे के किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई काम नहीं हो रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। अधिकारियों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाने वाली बताते हुए कहा कि बिना पैसे के किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई काम नहीं हो रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल व खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। अधिकारियों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। हालात यह है कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। शिवपाल सोमवार को साहिबाबाद के भोपुरा स्थित एक फार्म हाउस में आगामी नौ दिसंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ में होने वाली जनाक्रोश रैली में भीड़ जुटाने के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें झूठा बताया। कहा कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं और यह ¨हदुस्तान का हर व्यक्ति जान चुका है। देश के सामने विषम परिस्थितियां हैं। हर वर्ग के लोग दु:खी हैं। खासकर किसान और मोदी सरकार को खुलकर वोट देने वाला व्यापारी वर्ग दु:खी है। शिवपाल ने कहा कि मोदी ने अच्छे दिन आने, सौ दिन में भ्रष्टाचार मिटाने, विदेश से काला धन वापस लाकर देश के नागरिकों के खाते में 15 - 15 लाख रुपये पहुंचाने व हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। यह सभी वायदे झूठे साबित हुए। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई। डीजल, पेट्रोल के साथ घर में रोटी बनाने के लिए प्रयोग होने वाले रसोई गैस का दाम आसमान छू रहा है। उनकी सरकार में जो डीएपी खाद एक हजार रुपये में किसानों को मिलती थी, आज वहीं 1450 रुपये में मिल रही है। यूरिया खाद का दाम भी भाजपा सरकार में बढ़ा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की भी नहीं सुन रहे हैं। भाजपा विधायकों की भी थाना, चौकी और सरकारी महकमे में सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि उनकी सरकार में छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात सुनी जाती थी। सरकार इकबाल से चलती है लेकिन प्रदेश सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। सरकारी कार्यालयों व थानों में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी पार्टी नई है, सिर्फ दो माह में कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां पार्टी खड़ी न हो। उन्होंने कहा कि जिन्हें समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिला, वह पार्टी से जुड़े हैं और जुड़ते जा रहे है। उनकी पार्टी किसान हितों में काम करेगी। उन्होंने बहुजन मुक्ति पार्टी का समर्थन मिलने का दावा करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी लखनऊ के विशाल रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उनकी पार्टी लोगों में मौजूदा व्यवस्था खासकर भाजपा सरकार के खिलाफ नौ दिसंबर को उस मैदान में जनाक्रोश रैली करने जा रही है। इस दौरान उनका मुकुट, माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कई पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ता उनकी पार्टी में शामिल हुए। सभा में चक्रपाणि यादव, सेवाराम कसाना, जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप ¨सह, नहर ¨सह यादव, शीशपाल ¨सह, जयप्रकाश अग्रवाल, शिवराम, निर्मला अधिकारी आदि मौजूद रहीं।