घरों में चोरी करने वाले चार नाबालिग गिरफ्तार
कविनगर एसएचओ ने बताया कि चिरंजीव विहार में इसी हफ्ते महेश नारायण शर्मा के घर चोरी हुई थी। वह सेना में तैनात अपने बेटे से मिलने नागपुर गए थे। इसी दौरान चोरी को अंजाम दिया गया था। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ किशोर घर से निकलते दिख रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने पूछताछ आगे बढ़ाई। सूचना के आधार पर चार नाबालिगों को शास्त्रीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे करीब 70 हजार रुपये के गहने, कपड़े, दस्तावेज व अन्य सामान मिला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित 13-17 साल तक की उम्र के हैं। इनसे पूछताछ में कुछ युवकों के बारे में भी पता चला है। इनकी तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
जासं, गाजियाबाद : कविनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोप में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घर से चोरी सामान के साथ कुछ ज्वेलरी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित दीवार फांदकर घर में घुसने और ताले तोड़ने में अभ्यस्त हैं। हालांकि सभी आरोपित पहली बार पकड़े गए हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।