सरिया चोरी करने वाले चार काबू
विजयनगर थाना पुलिस ने सरिया चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर इनसे सरिया लदे दो ट्रक बरामद किए हैं। आरोपितों को शुक्रवार रात सूचना के आधार पर उस समय पकड़ा गया, जब वे फैक्ट्री से सरिया लोड कर निकल ही थे। आरोपित फैक्ट्री से कुछ किमी दूरी पर ही ट्रकों को रोककर सरिया उतार रहे थे। आरोपितों में दोनों ट्रकों के चालक भी शामिल हैं।
जासं, गाजियाबाद: विजयनगर थाना पुलिस ने सरिया चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर इनसे सरिया लदे दो ट्रक बरामद किए हैं। आरोपितों को शुक्रवार रात सूचना के आधार पर उस समय पकड़ा गया, जब वे फैक्ट्री से सरिया लोड कर निकल ही थे। आरोपित फैक्ट्री से कुछ किमी दूरी पर ही ट्रकों को रोककर सरिया उतार रहे थे। आरोपितों में दोनों ट्रकों के चालक भी शामिल हैं।
सीओ सिटी फर्स्ट धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ओमप्रकाश, केशव, सुरेंद्र और संदीप हैं। चारों विजयनगर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 18 जनवरी की रात आरोपित राठी मिल से सरिया लेकर निकले। फैक्ट्री के कुछ दूरी पर स्थित आंबेडकर पार्क के पास दोनों ट्रक रोककर सरिया उतारा जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपित जवाब नहीं दे पाए। सीओ के मुताबिक आरोपित हर ट्रक से करीब एक कुंतल सरिया चुराते हैं। इसे ये दिल्ली में बेच देते हैं। गौर हो कि बीते साल तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने सरिया चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें करीब 50 लोग गिरफ्तार हुए थे और 400 टन से अधिक सरिया बरामद हुआ था। अब एक बार फिर सरिया चोरी का गिरोह सक्रिय हो रहा है।