तीरंदाज संचिता को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 की छात्रा संचीता तिवारी का चयन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 के लिए होने पर उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने राष्ट्रपति भवन में बुधवार को सम्मानित किया। यह पुस्कार महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर साल असाधारण प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। संचिता तिवारी को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये टैबलेट पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। वह नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगी। पुरस्कार पाकर संचिता ने कहा कि अब उनका उत्साह और हौसला बढ़ गया है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : वसुंधरा सेक्टर-एक स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा संचिता तिवारी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा हर साल असाधारण प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को दिया जाता है। संचिता तिवारी को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, टैबलेट, पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। वह नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगी। पुरस्कार पाकर संचिता ने कहा कि अब उनका उत्साह और हौसला बढ़ गया है। संचिता ने अर्जेंटीना में आयोजित यूथ तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। बैंकॉक में आयोजित तीसरा आइएसएसएफ बांग्लादेश और एशिया कप स्टेज एक में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। संचिता अब दिल्ली में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम-2020 और चाइना में आयोजित होने वाले एशियन गेम की तैयारी में जुटी है। एमिटी समूह की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. भावना कुलश्रेष्ठ, कोच लोकेश चंद ने संचिता को बधाई दी है। झांसी की रानी से प्रभावित हैं संचिता : दिल्ली के मयूर बिहार की रहने वाली संचिता तिवारी ने 9वीं स्कूल के वार्षिकोत्सव में झांसी की रानी का किरदार निभाया था। संचिता झांसी की रानी से प्रभावित थी। उसी समय स्कूल में तीरंदाजी का नया खेल आया था। संचिता ने स्कूल में तीरंदाजी के खेल में हिस्सा लिया। बड़े भाई आशुतोष ने खेल में भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संचिता के पास कुल 40 मेडल है। जिनमें से 22 राज्यस्तरीय मेडल, 15 राष्ट्रीय मेंडल और 3 अंतर्राष्ट्रीय मेडल है।