छठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्री
छठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्रीछठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्रीछठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्रीछठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्रीछठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्रीछठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्रीछठ पूजा के बाद हरनंदी के घाटों पर फैली पूजन सामग्री
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
छठ पूजा समाप्त होने के बाद हरनंदी के घाटों पर अभी पूजन सामग्री फैली हुई है। सोमवार को दैनिक जागरण की टीम घाटों का जायजा लेने पहुंची तो यहां पूजन सामग्री पड़ी थी। साथ ही आसपास की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चे भी कूड़ा उठाते देखे गए। उधर, नगर निगम अधिकारियों पहला है कि सोमवार से करहैड़ा घाटों से साफ सफाई शुरू करा दी गई है, इसे जल्द ही हरनंदी तक पूरी तरह हटा दिया जाएगा। करहैड़ा हरनंदी घाट, खोड़ा, इंदिरापुरम में छठ घाट के आसपास पूजन सामग्री फैली हुई है। नगर निगम के जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया है कि सोमवार से साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया है जल्द ही हरनंदी के घाट को साफ कर दिया जाएगा।
---
सिविल डिफेंस ने की सफाई : सिविल डिफेंस ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया। सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति व नगर निगम के सहयोग से छठ घाट जनकपुरी खजूरी पार्क में साफ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छठी मैया की प्रतिमाओं को भी धोया गया और आसपास से जमा कूड़ा और पॉलीथिन को हटाया गया। डिविजनल वार्डन एके ठाकुर और एके जैन ने बताया कि गंदगी हटाने के लिए सिविल डिफेंस के दर्जनों पदाधिकारी जुटे रहे कई घंटे तक साफ सफाई की गई। इस मौके पर नितेश, अमित कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, अभिषेक जैन, प्रदीप कुमार, राजीव लोचन कुमार, वसीम चौधरी, नाजिम खान, नौशाद राइन, ब्रजेश ठाकुर, एलएन झा, राम बाबू फौजी, संजय मिश्रा, राजेंद्र झा, विनय कुमार, प्रियरंजन सिंह और आदित्य सिंह मौजूद रहे।
-----
नगर निगम की ओर से करहैड़ा हरनंदी छठ घाट से सफाई चालू करा दी गई है जल्दी इसे हरनंदी घाट तक पूरा कर दिया जाएगा। साथ ही माह में एक दिन हरनंदी के घाटों की साफ-सफाई भी की जाएगी।
- एसके गौतम, नगर निगम मोहन नगर के जोनल प्रभारी