वैशाली में पंप लगाने का काम शुरू
जासं साहिबाबाद हरनंदी की सफाई होने पर साल में करीब एक माह तक गंगाजल की सप्लाई बंद क
जासं, साहिबाबाद: हरनंदी की सफाई होने पर साल में करीब एक माह तक गंगाजल की सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वैशाली में 30 हॉर्स पावर की क्षमता का पानी का पंप लगाने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया। वार्ड 89 की पार्षद मधु सिंह ने नारियल फोड़कर इस कार्य को करने के लिए हरी झंडी दिखाई।
पार्षद मधु सिंह ने बताया कि उन्होंने बताया कि महापौर ने उनके आग्रह पर जनता की समस्या के मद्देनजर पंप की सौगात दी है। पंप लगाने का कार्य कामना जनता फ्लैट्स के पार्क में किया जा रहा है। इस पंप से वार्ड 89 के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र की जनता को भी लाभ मिलेगा। लगभग 30 लाख की लागत से पंप लगाने का कार्य किया जा रहा है। करीब दस दिन में काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर नगर भाजपा नेता राज कुमार सिंह, जलकल जेई सोमेंद्र सिंह तोमर, ठेकेदार करण त्यागी, भाजपा नेत्री गीता भाटी, डॉली शर्मा, ममता वर्मा, मीना , राजीव शर्मा, रोबिन शर्मा, संदीप मिश्रा उपस्थित रहे।