गैस सिलेंडर लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुयी कीमतों को देखते हुये विपक्ष के सोमवार को आयोजित भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा हाथों में सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में विपक्ष के सोमवार को आयोजित भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा हाथों में सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ी कीमतों के चलते आम जनता, गरीब, मजदूर वर्ग में हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ी कीमतों के चलते सभी वस्तुयें महंगी हो जाएंगी। जनता कराह रही है और सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में जुटी हुई है। यहां प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. सुषमा ¨सह, रेणुका चौधरी, सविता चौधरी, दीपा शर्मा, मंजुला ¨सह, अंजू जोशी आदि मौजूद रहे।