Move to Jagran APP

स्वयंसहायता समूह की महिलाओं का हुनर लड़ेगा कोरोना से जंग

जनपद में अब मास्क और सैनिटाइज की कमी नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्र की दो हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मास्क और सैनिटाइजर बनाने का हुनर सिखाया गया है। ये महिलाएं घर बैठे मास्क व सैनिटाइजर बनाएंगी। अस्पतालों में भी मास्क की कमी नहीं आएगी। लोनी ब्लॉक से सैनिटाइजर बनाने की शुरूआत की जाएगी। गाजियाबाद से गैर जनपदों व दूसरे राज्यों में भी मास्क और सैनिटाइजर की आपूर्ति की जा सकेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:10 AM (IST)
स्वयंसहायता समूह की महिलाओं का हुनर लड़ेगा कोरोना से जंग
स्वयंसहायता समूह की महिलाओं का हुनर लड़ेगा कोरोना से जंग

हसीन शाह, गाजियाबाद :

loksabha election banner

जनपद में अब मास्क और सैनिटाइज की कमी नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्र की दो हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मास्क और सैनिटाइजर बनाने का हुनर सिखाया गया है। ये महिलाएं घर बैठे मास्क व सैनिटाइजर बनाएंगी। अस्पतालों में भी मास्क की कमी नहीं आएगी। लोनी ब्लॉक से सैनिटाइजर बनाने की शुरूआत की जाएगी। गाजियाबाद से गैर जनपदों व दूसरे राज्यों में भी मास्क और सैनिटाइजर की आपूर्ति की जा सकेगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह बनाकर अपना रोजगार कर रही हैं। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम विकास विभाग की ओर विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेश सरकार की तरफ से लोन की व्यवस्था भी कराई जाती है। वर्तमान में 886 समूह संचालित हैं। प्रत्येक समूह में दस महिलाएं हैं। कोरोना को लेकर वर्तमान में मांग बढ़ने पर मेडिकल स्टोर पर मास्क की कीमत बढ़ा दी गई है। वहीं सैनिटाइजर की मांग भी बढ़ गई है। लोगों को अच्छी गुणवत्ता के मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। जिला प्रशासन ने ग्रमीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मास्क व सैनिटाइजर बनवाने का निर्णय लिया है। लोगों को मेडिकल स्टोर 8 से 10 रुपये में अच्छी गुणवत्ता व वायरस को रोकने में सक्षम मास्क मिल जाएगा। सस्ती कीमत पर सैनिटाइजर भी मिल सकेंगे। महिलाओं को सैनिटाइजर व मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण महिलाओं को घर पर ही रोजगार मिलेगा।

--- गुणवत्ता पर रहेगी अफसरों की नजर महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क और सैनिटाइजर की गुणवत्ता पर विभागीय अफसरों की नजर है। मास्क पूरी तरह सैनिटाइज होगा। लॉकडाउन से पूर्व महिलाएं मसाले, तेल, आटा, अचार, डिटर्जेट, ज्वेलरी, कपड़े, ऑफिस फाइल, कैंडल, स्टेशनरी आदि सामान बना रही थीं। कच्चा माल नहीं मिलने के कारण महिलाओं ने इनका उत्पादन बंद कर दिया था। जिस कारण वह बेरोजगार हो गई थीं।

--- महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क और सैनिटाइजर अव्वल गुणवत्ता वाले होंगे। मास्क बनाने वाली महिलाओं के संक्रमण आदि पर खास नजर रखी जाएगी। जिस स्थान पर मास्क बनाए जाएंगे, वह पूरी तरह एंटी वायरस होगा।

-भालचंद्र त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.