Move to Jagran APP

घर में कुत्तों का बंध्याकरण करने पर काटा हंगामा

विजयनगर सेक्टर-9 में घर में कुत्तों का बाध्याकरण करने और उनके शौर मचाने के खिलाफ बुधवार को महिलाओं ने थाने के गेट पर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने कुत्तों का बाध्याकरण कराने वाले को गिरफ्तार कराने की मांग की। दो घंटे तक महिलाओं और पुलिस की बीच जमकर नोकझोंक हुई। महिलाओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। थाने में घुसने की कोशिश कर रही महिलाओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। बाद में एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 08:28 PM (IST)
घर में कुत्तों का बंध्याकरण करने पर काटा हंगामा
घर में कुत्तों का बंध्याकरण करने पर काटा हंगामा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : विजयनगर सेक्टर-9 में घर में कुत्तों का बंध्याकरण करने और उनके भौंकने के खिलाफ बुधवार को महिलाओं ने थाने के गेट पर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने कुत्तों का बंध्याकरण कराने वाले को गिरफ्तार कराने की मांग की। दो घंटे तक महिलाओं और पुलिस की बीच नोकझोंक हुई। महिलाओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। थाने में घुसने की कोशिश कर रही महिलाओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। बाद में एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।

loksabha election banner

सेक्टर-9 में रहने वाली सुनीता देवी, पूनम, विनिता, पूनम, ललिता, पुष्पा देवी आदि 50 से अधिक महिलाएं दोपहर 12 बजे विजय नगर थाने पर पहुंची। मुआयने के चलते पुलिस ने महिलाओं को थाने में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे नाराज महिलाओं ने गेट पर ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी। महिलाओं की संख्या ज्यादा होने पर गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को थाने में प्रवेश करने से रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। महिलाएं थाने में प्रवेश करने की जिद पर अड़ गईं। दो घंटे तक महिलाएं थाने के गेट पर डटी रहीं। महिलाओं को समझाने के लिए एसएचओ नागेंद्र चौबे गेट पर पहुंचे। महिलाओं ने बताया कि एक व्यक्ति ने घर में कुत्तों को रखा है। वह यहां पर कुत्तों का बंध्याकरण करते है। कुत्तों को मकान में बंद कर चले जाते हैं। प्रतिदिन गाड़ियों में इस मकान में कुत्ते आते हैं। कुत्ते पूरी रात भौंकते रहते हैं। रात में कुत्तों के भौंकने के करने के कारण न तो बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही ठीक से सो पा रहे हैं। सड़कों पर ही कुत्ते गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना से हम लड़ रहे हैं, उस पर यह गंदगी और परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि कुत्तों को हटाने के लिए कहा जाता है तो उनपर ही कार्रवाई करवाने की धमकी दी जाती है। इस बारे में विजय नगर थाना के एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि यह पुलिस का मामला नहीं है। महिलाओं की शिकायत पर जांच की जा रही है।

---- हमारा एक ट्रस्ट है, जो कुत्तों की नसबंदी और उनका इलाज करता है। यह मेरी प्रॉपर्टी है, जिसमें मैंने दो अंधे कुत्ते रखे हुए हैं। एक व्यक्ति हमेशा उनका ध्यान रखने के लिए होता है। कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे हैं। मैंने भी थाने में शिकायत की है।

रुचिन मेहरा, कुत्ता पालक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.