Move to Jagran APP

महिला की हत्या, शव को बैग में रखकर फेंका

जागरण संवाददाता साहिबाबाद अर्थला के न्यू हिडन विहार स्थित खाली मैदान में सोमवार सुबह ट्रॉ

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 08:09 PM (IST)
महिला की हत्या, शव को बैग में रखकर फेंका
महिला की हत्या, शव को बैग में रखकर फेंका

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : अर्थला के न्यू हिडन विहार स्थित खाली मैदान में सोमवार सुबह ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले के राजफाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। चुन्नी से बंधे थे हाथ-पैर: सोमवार सुबह करीब छह बजे न्यू हिडन विहार वासियों ने खाली मैदान में ट्रॉली बैग पड़ा देखा। अनहोनी की आशंका पर इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोला, तो उसमें एक महिला का शव मिला। महिला के दोनों हाथ-पैर चुन्नी से बंधे थे। हाथ व पैर में मेहंदी लगी थी। कान में टप्स व नाक में नथुनी थी। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच की लग रही थी। इससे माना जा रहा है कि महिला नवविवाहिता थी। या फिर हरियाली तीज या नागपंचमी त्योहार पर सजी - संवरी थी। दो कार के पहियों के मिले निशान: सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मनीष मिश्र, थाना प्रभारी अनिल शाही ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की जांच में आया कि महिला की हत्या कर यहां फेंका गया है। घटनास्थल पर दो कार आई हैं। उनके पहियों के निशान मिले हैं। पुलिस मान रही है कि किसी अन्य जगह पर हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है। छह टीमें लगीं: मामले के राजफाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगी हैं। दिल्ली, हरियाणा की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। लापता महिलाओं व युवतियों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। रास्तों के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस की सतर्कता की पोल खुली: गाजियाबाद जिले में रात्रिकालीन क‌र्फ्यू चल रहा है। गाजियाबाद-दिल्ली की सीमाएं सील हैं। आंतरिक सड़कों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर जांच-पड़ताल करने का दावा किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां फेका गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था होते हुए कोई शव को यहां लाकर कैसे फेंक गया? क्या रास्ते में पुलिस चेकिग नहीं कर रही थी। यहां आसपास ही हत्या की गई है। बैग के पास दिखी थीं दो महिलाएं: स्थानीय निवासियों का कहना है कि शव के पास दो महिलाएं दिखी थीं। लोग जब उस तरफ बढ़े, तो महिलाएं भाग गई। यह पता नहीं चल सका कि महिलाएं बैग उठाने के फिराक में थीं या फेंकने आई थीं। अधेड़ का शव मिला: टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अफजलपुर स्थित पाइप लाइन ठेके सामने मिला एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था। शव की शिनाख्त सतीश 45 वर्ष निवासी सोनिया नगर बेहटा हाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह शराब का आदी था और दो दिन से लापता था। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जिलों, दिल्ली व हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

loksabha election banner

- डॉ. मनीष मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.