महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव में शुक्रवार शाम महिला ने पं
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव में शुक्रवार शाम महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बदरपुर गांव में शराफत परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी मुस्कान (25) और एक बेटी है। शुक्रवार शाम करीब साढे़ सात बजे मुस्कान का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू क्लेश का सामने आया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। तहरीर आने पर जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें