घरेलू झगड़े में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत स्थिर
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरी कॉलोनी में घरेलू झगडे़ में नाराज होक
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
थाना क्षेत्र की इंदिरापुरी कॉलोनी में घरेलू झगडे़ में नाराज होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसके पति ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
नगर की इंदिरापुरी कॉलोनी में एक युवक परिवार के साथ रहता है। युवक कैब चलाने का काम करता है। युवक के अनुसार मायके में आयोजित समारोह में जाने के मुद्दे में कई दिनों से उसके व पत्नी के बीच में झगड़ा चल रहा है। युवक का कहना है किसी कारण के चलते वह पत्नी को समारोह में जाने से इन्कार कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने शुक्रवार शाम को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात में जब पत्नी की हालत बिगड़ी तो युवक को जहरीला पदार्थ खाने के बारे में पता चला। युवक ने आननफानन में अपनी पत्नी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद महिला की जान बचाई जा सकी।