महिला के हत्यारोपित घर से फरार, दबिश जारी
मोहन नगर से लपता रिया की गला रेतकर हत्या के मामले में आरोपित दोनों व्यक्ति फरार हैं। पुलिस दोनों के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर लगातार दबिश दे रही है। महिला के पति ने साहिबाबाद थाने में दो लोगों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई थी। दोनों पर ही हत्या करने का भी आरोप है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : मोहन नगर से लापता रिया की गला रेतकर हत्या के मामले में आरोपित दोनों व्यक्ति फरार हैं। पुलिस दोनों के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर लगातार दबिश दे रही है। महिला के पति ने साहिबाबाद थाने में दो लोगों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई थी। दोनों पर ही हत्या करने का भी आरोप है।
सर्विलांस से पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपितों ने वारदात से पहले ही अपना मोबाइल बंद कर लिया था। जबकि रिया का मोबाइल टीला मोड़ क्षेत्र में बंद हुआ। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपित रिया को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर साथ ले गए थे। रास्ते में लगे एक सीसीटीवी में दोनों आरोपित दिखाई दिए हैं। महिला बिना किसी विरोध के मोटरसाइकिल पर बैठकर जाती हुई दिखी है। दोनों आरोपितों का महिला के घर पर भी आना जाना था। बता दे कि 23 मार्च की शाम को मोहन नगर के ओमनगर निवासी रिया (35) लाजपत नगर के अंब अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को देखने गईं थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटीं। 25 मार्च को बागपत में रिया का गला कटा हुआ शव मिला। रिया के पति ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साहिबाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।