Move to Jagran APP

फोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार उड़ाये

फोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार रुपए निकालेफोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार रुपए निकालेफोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार रुपए निकालेफोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार रुपए निकालेफोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार रुपए निकाले

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 07:49 PM (IST)
फोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार उड़ाये
फोन पर जानकारी लेकर महिला के खाते से 50 हजार उड़ाये

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : शहर की ब्रजविहार कॉलोनी निवासी एक महिला से एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

ब्रजविहार कॉलोनी निवासी महिला ममतेश का भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता है। तीन दिन पूर्व ममतेश के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाला अपने आप को बैंक अधिकारी बता रहा था। उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बंद हो जाने की बात कहते हुए ममतेश से कार्ड के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली। महिला ने बताया कि शनिवार रात से लेकर अब तक पांच बार में उनके खाते से पचास हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। जबकि एटीएम कार्ड महिला के पास ही है। महिला ने इस बारे में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.