जब कार से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए शाह
मेरठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह में हिस्सा लेने जाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजनगर एक्सटेंशन रोड पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अमित शाह अपनी कार्य से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। चलते-चलते कार्यकर्ताओं को उन्होंने चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए भी कहा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : मेरठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन समारोह में हिस्सा लेने जाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजनगर एक्सटेंशन रोड पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अमित शाह अपनी कार्य से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। चलते-चलते कार्यकर्ताओं को उन्होंने चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए भी कहा।
महानगर अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजनगर एक्सटेंशन रोड एलिवेटेड चौराहे पर एकत्रित हुए। करीब 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का काफिला वहां से गुजरा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते देख वह मौके पर रुके और कार से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद मुरादनगर, मोदीनगर में भी पार्टी प्रमुख का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 में 73 प्लस लाने के लिए मजबूती से काम करने के लिए कहा। इस मौके पर महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, राजीव अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष अमित त्यागी, सुरेंद्र नागर, वीरेंद्र त्यागी, संजीव त्यागी, विनय चौधरी, संजयकांत शर्मा, नीरू शर्मा, गोल्डन त्यागी, प्रदीप चौधरी, धीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गाजियाबाद में स्वागत की फोटो शाह ने की पोस्ट
गाजियाबाद में हुए स्वागत की फोटो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फेसबुक और ट्विटर पर अपलोड किया। इस पोस्ट में महानगर उपाध्यक्ष अमित त्यागी, सुरेंद्र नागर सहित अन्य कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। स्वागत से खुश अमित शाह ने अपनी पोस्ट में गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। इस पोस्ट के अपलोड होने के बाद कार्यकर्ता काफी उत्साह में हैं।