Move to Jagran APP

पानी व सीवर की समस्या बिकराल, प्रदर्शन

नगर निगम के वार्ड 36 और 40 में व्याप्त पेयजल और सीवर की समस्या से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने दोनों वार्डों के पार्षदों संग शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर - 10 स्थित नगर निगम के जलकल विभाग कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर और बड़ा आंदोलन करने का एलान किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 07:14 PM (IST)
पानी व सीवर की समस्या बिकराल, प्रदर्शन
पानी व सीवर की समस्या बिकराल, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम के वार्ड 36 और 40 में व्याप्त पेयजल और सीवर की समस्या से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोगों ने दोनों वार्डो के पार्षदों संग बृहस्पतिवार को वसुंधरा सेक्टर- 10 स्थित नगर निगम के जलकल विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर और बड़ा आंदोलन करने का एलान किया।

loksabha election banner

प्रदर्शन में शामिल वार्ड- 36 के पार्षद अर¨वद चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल का संकट है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सबमर्सिबल और बोतलबंद पानी से लोगों की प्यास बुझ रही है। इससे लोगों का बजट खराब हो रहा है। सीवर उफनने से लोग परेशान हैं। वार्ड- 40 के पार्षद हिमांशु चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल लाइन बिछाने का काम भी सही ढंग से नहीं हुआ है। सीवर उफन रहे हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सीवर घरों में उफन रहा है। इसकी तमाम बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह और अर¨वद चौधरी बहुजन समाज पार्टी के पार्षद हैं इसलिए अधिकारी सत्तादल के दबाव में उनके क्षेत्र के प्रति सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। समस्याओं का जल्द ही समाधान न हुआ, तो नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वेद प्रकाश चौधरी, कंवरपाल चौधरी, ओमवीर ¨सह सिरोही, लोकेंद्र चौधरी, विजेंद्र चौधरी, दीपक धामा, विकास, अखिल, अनुज, अंकुर कौशिक, कुणाल भटनागर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.