पानी की रही किल्लत
वसुंधरा व मोहन नगर जोन में बृहस्पतिवार को पेयजल किल्लत रही। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद व सबमर्सिबल के पानी से काम चलाना पड़ा। मोहर नगर जोन के राजेंद्र नगर सेक्टर - दो में नगर निगम की ओर से सुबह 5:30 बजे से पानी की आपूर्ति शुरू होती है।
जासं, साहिबाबाद : वसुंधरा व मोहन नगर जोन में बृहस्पतिवार को पेयजल की किल्लत रही। लोगों को मजबूरी में बोतलबंद व सबमर्सिबल के पानी से काम चलाना पड़ा।
मोहर नगर जोन के राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में नगर निगम की ओर से सुबह 5:30 बजे से पानी की आपूर्ति शुरू होती है। बृहस्पतिवार को इसी समय बिजली कटौती होने से लोगों को पानी नहीं मिला। वहीं वसुंधरा जोन के बृज विहार और रामपुरी में लोगों को कम दबाव से पानी मिला। जलकल के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि पेयजल की आपूर्ति की गई है। हो सकता है कि कहीं पर रिसाव की वजह से समस्या हुई हो। जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।