Move to Jagran APP

रानी अवंतीबाई पार्क में बनेगी वॉल ऑफ फेम, लगेंगी दिव्यांग होनहारों की तस्वीरें

इंदिरापुरम में रानी अवंतीबाई पार्क के तीन एकड़ हिस्से को दिव्यांगों के अनुकूल बनाने का कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस पार्क में एक जगह वॉल ऑफ फेम बनाई जाएगी। जिस पर खेल शिक्षा साहित्य संस्कृति गायन और अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाले दिव्यांगों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। उनके बारे में लिखा जाएगा। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि इस कार्य का टेंडर फाइनल कर एजेंसी का चयन कर लिया गया है। निर्माण कार्यों पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 06:04 AM (IST)
रानी अवंतीबाई पार्क में बनेगी वॉल ऑफ फेम, लगेंगी दिव्यांग होनहारों की तस्वीरें
रानी अवंतीबाई पार्क में बनेगी वॉल ऑफ फेम, लगेंगी दिव्यांग होनहारों की तस्वीरें

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : इंदिरापुरम में रानी अवंतीबाई पार्क के तीन एकड़ हिस्से को दिव्यांगों के अनुकूल बनाने का कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस पार्क में एक जगह वॉल ऑफ फेम बनाई जाएगी। जिस पर खेल, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, गायन और अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाले दिव्यांगों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। उनके बारे में लिखा जाएगा। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि इस कार्य का टेंडर फाइनल कर एजेंसी का चयन कर लिया गया है। निर्माण कार्यों पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उनका मानना है कि इससे दिव्यांगों को प्रोत्साहित करना आसान होगा। ये सुविधाएं होंगी

loksabha election banner

दिव्यांगों के अनुकूल पार्क विकसित करने में रास्तों पर एक्यूप्रेशर टाइल्स लगाई जाएंगी। खास ख्याल रखा जाएगा कि रास्ते पर किसी तरह की रुकावट न हो। दिव्यांगों के खेलने के लिए इंडोर गेम्स कॉर्नर भी बनाया जाएगा। एक एक्टिविटी रूम भी बनेगा। सेंसर पिट भी बनाई जाएगी। जिसमें छू कर रखी हुई वस्तुओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। रीडिग एरिया और ओपन जिम भी बनाया जाएगा। पुष्प वाटिका आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें खुशबू वाले फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों के नाम पेंट के साथ ब्रेल लिपि में लिखवाए जाएंगे। जीडीए वीसी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को स्वजनों के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। साधारण बच्चों भी इसमें प्रवेश की इजाजत होगी। ताकि, दिव्यांग उनके साथ घुलमिल सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.