कदम से कदम मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षा
कदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षाकदम से कमद मिलाकर चले स्वयंसेवक, हुई पुष्प वर्षा
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : इंदिरापुरम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुदर्शन भाग व इंदिरापुरम हरनंदी महानगर की ओर से विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान इंदिरापुरम में तीन अलग-अलग स्थानों पर पथ संचलन निकाला गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन की तस्वीर प्रस्तुत की। कदम से कदम मिलाकर एक पंक्ति में चलते स्वयंसेवकों को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया।
शाम को शिप्रा सनसिटी सेंट्रल पार्क, अ¨हसा खंड प्राथमिक विद्यालय और न्याय खंड से शुरु हुआ संचालन अभय खंड, ज्ञान खंड होते हुए अवंतीबाई पार्क (हाथी पार्क) नीति खंड में आकर मिला। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों का अनुशासन देख लोगों ने तस्वीरें मोबाइल में कैद की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि वह राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा आगे रहेंगे और भारत माता की अखंडता एवं एकता के लिए मेहनत करते रहेंगे। कार्यक्रम में हरनंदी महानगर के संघचालक प्रदीप, गाजियाबाद विभाग बौद्धिक प्रमुख राम वरुण और मुख्य वक्ता वीर बहादुर महानगर कार्यवाहक ने अपने विचारों से स्वयंसेवकों के भीतर नई ऊर्जा व उत्साह जगाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेद और ¨हदू धर्म की विशेषता और शक्ति के सदुपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कलयुग में संगठन में ही शक्ति है। इस दौरान प्रांत घोष प्रमुख वसंत ने स्वयंसेवकों को पथ संचलन के दौरान देश भक्ति की धुन भी प्रस्तुत की। पथ संचलन में बड़ी संख्या में इंदिरापुरम के अलग-अलग खंड में रहने वाले स्वयंसेवकों व स्थानीय लोगों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। संचलन के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति ना बने इसके लिए खुद स्वयंसेवक यातायात की भी जिम्मेदारी संभालते रहे।