Move to Jagran APP

जनरल वीके सिंह ने मसूरी में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

जासं मसूरी मुस्लिम वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने रविवार को मसूरी में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान मुस्लिम वर्ग के लोगों ने उनका स्वागत किया। पार्टी के सदस्यता अभियान की सी श्रेणी बूथ सदस्यता के लिए जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में अनेकों लोगों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वीके सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी जातपात का भेदभाव नहीं किया इसी के चलते भाजपा को आम चुनाव में भारी बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल और कौशल विकास के लिए भाजपा काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेश तोमर नजाकत अली प्रवेज टाटा जाहिद सईदुल हसन राजकुमार यादव दानिश इस्तखर दानिश सलाम अबरार समेत अन्य लोग मौजूद थे। --- आशुतोष गुप्ता

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 09:09 PM (IST)
जनरल वीके सिंह ने मसूरी में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान
जनरल वीके सिंह ने मसूरी में चलाया भाजपा का सदस्यता अभियान

जासं, मसूरी : मुस्लिम वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने रविवार को मसूरी में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान मुस्लिम वर्ग के लोगों ने उनका स्वागत किया। पार्टी के सदस्यता अभियान की सी श्रेणी बूथ सदस्यता के लिए जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में अनेकों लोगों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वीके सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी जातपात का भेदभाव नहीं किया, इसी के चलते भाजपा को आम चुनाव में भारी बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल और कौशल विकास के लिए भाजपा काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेश तोमर, नजाकत अली, प्रवेज टाटा, जाहिद, सईदुल हसन, राजकुमार यादव, दानिश इस्तखर, दानिश सलाम, अबरार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.