विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी से सीधे संवाद का मौका, कितनी उम्र के युवा और कैसे ले सकते हैं भाग?

Published: Fri, 11 Sep 2026 12:49 PM (IST)

भारत सरकार के माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत विकसित भारत क्विज शुरू हो ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

HighLights

  1. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की प्रक्रिया शुरू।

  2. 15-29 वर्ष के युवा 30 सितंबर 2026 तक क्विज में भाग लें।

  3. राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद का मौका।

शाहनवाज अली, गाजियाबाद। अगर आपकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच है और आप देश के विकास को लेकर अपने विचार, नवाचार और सोच राष्ट्रीय मंच पर रखना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ा मौका है।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का पहला चरण विकसित भारत क्विज है। युवा इसमें 30 सितंबर 2026 तक हिस्सा ले सकते हैं।

क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का रास्ता

क्विज में प्रतिभाग करने के बाद विभिन्न चरणों में चयनित युवाओं को निबंध प्रतियोगिता के साथ जिला और राज्य स्तरीय गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी अपने विचार, प्रतिभा और नवाचार देश के सामने प्रस्तुत कर सकेंगे।

खास बात यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 12.06.52

स्कूल-कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक युवाओं पर जोर

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि जिले में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए मंगल दल, विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग कालेज और पॉलीटेक्निक संस्थानों के युवाओं से संपर्क कर उन्हें My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराने और विकसित भारत क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान

युवाओं तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विभाग का जोर अधिक से अधिक पात्र युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर है।