Move to Jagran APP

विक्रम त्यागी न्याय मंच का गठन किया

रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुए बिल्डर विक्रम त्यागी का अभी तक कोई सुराग नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 08:54 PM (IST)
विक्रम त्यागी न्याय मंच का गठन किया
विक्रम त्यागी न्याय मंच का गठन किया

जासं, गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन से 26 जून की शाम को रहस्यमय परिस्थिति में लापता हुए बिल्डर विक्रम त्यागी का अभी तक कोई सुराग नहीं है। पीड़ित परिवार परेशान है। विक्रम त्यागी की बरामदगी न होने से समाज में भी आक्रोश है।

loksabha election banner

घटना को 11 दिन बीत गए हैं उसके बाद भी लापता बिल्डर विक्रम त्यागी का कोई सुराग नहीं है, जबकि उसकी गाड़ी घटना के अगले दिन ही मुजफ्फरनगर से बरामद हो चुकी है। विक्रम त्यागी की बरामदगी न होने से नाराज कई सामाजिक स्वयंसेवी और व्यापारिक संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विक्रम त्यागी न्याय मंच का गठन किया है। अश्वनी त्यागी ने बताया कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही घटना का खुलासा कर विक्रम त्यागी को सकुशल बरामद न किया तो क्षेत्र में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं जदयू महासचिव केसी त्यागी के बहन और बहनोई की देहरादून में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के घर में शोक का माहौल है। इसके बाद भी केसी त्यागी ने गाजियाबाद से रहस्यमय स्थिति में लापता हुए बिल्डर विक्रम त्यागी के मामले को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार से बात की। पूर्व सांसद केसी त्यागी ने विक्रम त्यागी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने भी इस केस के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। राजकुमार त्यागी ने बताया कि विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. बीके शर्मा हनुमान, राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंकज त्यागी, विश्व हिदू पर्सनल लॉ बोर्ड के महानगर अध्यक्ष रविद्र खन्ना, संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, राष्ट्रवादी ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष पंडित नवीन शर्मा आदि लोगों ने विक्रम त्यागी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.