नए साल में मिलेगा वसुंधरा फ्लाईओवर का तोहफा
मोहननगर के बाद सबसे बड़े जाम प्वाइंट वसुंधरा रेड लाइट पर लोगों को नए साल से निजात मिल जाएगी। सेतु निगम ने तीन पिलरों का निर्माण पूरा करते हुए एक जनवरी से फ्लाईओवर पर वाहन दौड़ाने का दावा किया है। साहिबाबाद गांव की ओर के पिलरों के साथ अब वसुंधरा की ओर से पिलरों का भी निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही पिलरों पर वायाडक्ट डालकर सड़क निर्माण भी शुरू किया जाएगा।
सौरभ पांडेय, वसुंधरा
मोहननगर के बाद सबसे बड़े जाम प्वाइंट वसुंधरा रेड लाइट पर लोगों को नए साल से निजात मिल जाएगी। सेतु निगम ने तीन पिलरों का निर्माण पूरा करते हुए एक जनवरी से फ्लाईओवर पर वाहन दौड़ाने का दावा किया है। साहिबाबाद गांव की ओर के पिलरों के साथ अब वसुंधरा की ओर से पिलरों का भी निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही पिलरों पर वायाडक्ट डालकर सड़क निर्माण भी शुरू किया जाएगा। फ्लाइओवर के निर्माण के लिए चौराहे का चौड़ीकरण किया गया है। इसके साथ ही चौराहे को बंद कर दो यू टर्न से ट्रैफिक का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही अब चौराहे के बीचोबीच पिलर निर्माण शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर पर कुल आठ पिलरों का निर्माण किया जाना है। पिलर निर्माण के बाद पहले से ही बनी हुई वायाडक्ट से एक पिलर को दूसरे से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण कर फ्लाईओवर को चालू कर दिया जाएगा। करीब पचास हजार वाहनों को मिलेगा लाभ: साहिबाबाद, गाजियाबाद, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर के अलावा दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून आदि जाने वालें करीब पचास हजार वाहनों को जाम से निजात मिल जाएगी। मोहननगर पर यू टर्न बनने के बाद वसुंधरा रेड लाइट पर जाम के हालात बनते थे। नोएडा और दिल्ली से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते यहां जाम लगने लगा था। 49 करोड़ की लागत से बनना है छह लेन फ्लाईओवर: वसुंधरा चौराहे पर जाम से निजात के लिए छह लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर की लागत करीब 49 करोड़ रुपये होगी। इसकी लंबाई 586 मीटर होगी। साहिबाबाद गांव कट के पास से शुरू होकर यह वसुंधरा चौराहे के बाद उतरेगा। जबकि मोहननगर से नोएडा और औद्योगिक क्षेत्र जाने वाले लोग सर्विस रोड का उपयोग कर आसानी से फ्लाईओवर के नीचे से निकल सकेंगे। अधिकारी बोले: तीन पिलरों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। जल्द ही अन्य पिलरों को भी पूरा कर वायाडक्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद सड़क निर्माण कर एक जनवरी तक फ्लाईओवर को शुरू कर दिया जाएगा।- एके ¨सह, परियोजना अधिकारी, सेतु निगम