विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 लाख रुपये डकार गया ठेकेदार, वसुंधरा में बुजुर्ग से इंटीरियर के नाम पर ठगी; पैसे मांगने पर मिली धमकी

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:04 PM (IST)

वसुंधरा में एक ठेकेदार ने फ्लैट मरम्मत और इंटीरियर के नाम पर एक बुजुर्ग से 19 लाख रुपये लिए, लेकिन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ठेकेदार ने फ्लैट मरम्मत के लिए 19 लाख रुपये लिए।

  2. काम अधूरा छोड़ पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

  3. पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-छह में 19 लाख रुपये लेकर ठेकेदार ने फ्लैट की मरम्मत का काम बंद कर दिया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

वसुंधरा सेक्टर-छह शिक्षा अपार्टमेंट निवासी सेवानिवृत अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें फ्लैट की मरम्मत और इंटीरियर का काम कराना था। जिसके लिए वह ठेकेदार खोज रहे थे। जनवरी 2026 में उनका संपर्क नोएडा बिसरख निवासी मोहम्मद आकिल अहमद से हुआ।

उन्होंने ठेकेदार आकिल अहमद को फ्लैट में मरम्मत, दरवाजे बनने, दिवारों पर डिजायनर पेंटिंग, टाइल्स, बिजली फिटिंग आदि का काम बताया। दोनों पक्षों में 20.60 लाख रुपये में ठेका तय हो गया। ठेकेदार ने जनवरी माह से काम शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद उसने रुपयों मांगे।

रुपये लेने के बाद बंद किया काम

उन्होंने बैंक से रुपये निकाल कर उसे दिए। जिसके बाद उन्होंने मार्च में ऑनलाइन और नकद आकिल अहमद को 19 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आकिल ने काम बंद कर दिया। उन्होंने ठेकेदार से संपर्क कर काम पूरा करने को कहा। उसने जल्द काम शुरू करने की बात कही लेकिन उसने काम शुरू नहीं किया।

जिसपर उन्होंने ठेकेदार से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें रुपये वापस न करने की धमकी दी। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।