Move to Jagran APP

स्टार बनाने का झांसा देकर दो किशोरियों को किया अगवा, गिरफ्तार

टिकटॉक स्टार बनाने का झांसा देकर खोड़ा थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को अगवा करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों किशोरियां सकुशल बरामद हो गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया है कि आठ फरवरी को दो किशोरियां लापता हो गईं। स्वजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। सर्विलांस की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे इतवार पुश्ता खोड़ा से किशोरियों को अगवा करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान विशाल निवासी साहिबाबाद और कपिल निवासी जयपुर के रुप में हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने किशोरियों का टिकटॉक पर वीडियो देखा तो उन्हें स्टार बनाने का झांसा दिया। झांसा देकर दोनों को अगवा कर लिया। उन्हें हरियाणा जयपुर गोरखपुर और देवरिया में लेकर गए थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 08:53 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 08:53 PM (IST)
स्टार बनाने का झांसा देकर दो किशोरियों को किया अगवा, गिरफ्तार
स्टार बनाने का झांसा देकर दो किशोरियों को किया अगवा, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खोड़ा : टिकटॉक स्टार बनाने का झांसा देकर खोड़ा थाना क्षेत्र से दो किशोरियों को अगवा करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों किशोरियां सकुशल बरामद हो गई हैं।

loksabha election banner

थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया है कि आठ फरवरी को दो किशोरियां लापता हो गईं। स्वजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। सर्विलांस की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे इतवार पुश्ता खोड़ा से किशोरियों को अगवा करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान विशाल निवासी साहिबाबाद और कपिल निवासी जयपुर के रुप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने किशोरियों का टिकटॉक पर वीडियो देखा, तो उन्हें स्टार बनाने का झांसा दिया। झांसा देकर दोनों को अगवा कर लिया। उन्हें हरियाणा, जयपुर, गोरखपुर और देवरिया में लेकर गए थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.