प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्ट्रियों धवस्त
प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार देर शाम को बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार फेज दो में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने दो फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त करा दिया।
संवाद सहयोगी, लोनी। प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार देर शाम को बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार फेज दो में प्रदूषण फैलाने वाली दो फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने दो फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से फैक्ट्रियों को ध्वस्त करा दिया है।
एनजीटी ने प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिसके चलते उपजिलाधिकारी प्रशांत तिवारी देर शाम तहसीलदार प्रकाश सिंह, विद्युत विभाग और पुलिस बल के साथ बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार फेज दो कॉलोनी में पहुंचे। अधिकारियों को यहां अवैध रुप से बैट्री का स्क्रैप जलाने और तांबा गलाकर सिल्ली बनाने वाली दो फैक्ट्रियां संचालित मिली। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काट कर उन्हें जेसीबी मशीन की सहायता से धवस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिती बनी रही। अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रखने की बात कही है।