दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान बृहस्पतिवार रात ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास से दो बदमाशों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाश कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे पुलिस टीम ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में चेकिग कर रही थी।
संस, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान बृहस्पतिवार रात ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास से दो बदमाशों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे पुलिस टीम ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में चेकिग कर रही थी। तभी दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो चाकू बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम आकाश और सोनू निवासी हरिवंश नगर सिहानी गेट बताए। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।