अनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी, दो की मौत
अनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौतअनियंत्रित कार रजवाहे में गिरी दो की मौत
जागरण संवाददाता, मोदीनगर (गाजियाबाद): पतला-खिदौड़ा मार्ग पर रविवार रात को कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। इसमें बिजली विभाग के लाइनमैन समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी कुलदीप (26) मेरठ के ही शारदा रोड स्थित बिजली सबस्टेशन में लाइनमैन थे। वह रविवार रात को कार से अपने दोस्त मेरठ के अब्दुल्लापुर गांव निवासी बिजेंद्र चौहान, नीरज कुमार व कृष्ण कुमार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में आए थे। देर रात लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर खिदौड़ा-पतला के बीच पड़ने वाले मोड़ पर रजवाहे में गिर गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को बमुश्किल बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने कुलदीप व बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज व कृष्ण को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में वे भी मोदीनगर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बारे में सीओ मोदीनगर केपी मिश्र का कहना है कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों का उपचार चल रहा है। रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। देरी से पहुंची पुलिस
परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को तुरंत ही दे दी थी। लेकिन पुलिस सूचना देने के 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। यदि समय रहते पुलिस वहां पहुंच जाती तो दो लोगों की जान बच सकती थी। हादसे के दौरान यह भी गनीमत रही कि रजवाहे में पानी नहीं था। यदि पानी होता तो हादसे का रूप और ज्यादा भयावह होता।