दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद
संवाद सहयोगी, लोन ी: पुलिस ने चे¨कग के दौरान शुक्रवार रात जीवन गेट के पास से दो बदमाशों क
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 09:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोन ी: पुलिस ने चे¨कग के दौरान शुक्रवार रात जीवन गेट के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। सीओ दुर्गेश कुमार ¨सह ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार रात जीवन गेट कालोनी के पास संदिग्धों की चे¨कग कर रही थी। तभी कालोनी के मुख्य मार्ग पर दो युवक एक बंद खोखे के पीछे छिपे दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें निकाल कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अफसर और शहजाद निवासी अशोक बिहार कालोनी लोनी बताए। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें