चुनावी माहौल बिगाड़ने को चल रही हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़
चुनावी माहौल खराब करने को सूनसान स्थान पर चल रही हथियार बनाने की एक और फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। कविनगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात शाहपुर बम्हैटा के जंगलों में टीन शेड के अंदर चल रही फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से सात तमंचे 29 अर्द्धनिर्मित तमंचे आठ कारतूस लकड़ी के 40 बट और हथौड़ा पंखा इमरजेंसी लाइट स्प्रिंग पेंच पेचकस छेनी आरी वड्रिल मशीन समेत कई अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
जासं, गाजियाबाद : चुनावी माहौल खराब करने को सूनसान स्थान पर चल रही हथियार बनाने की एक और फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। कविनगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात शाहपुर बम्हैटा के जंगलों में टीन शेड के अंदर चल रही फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से सात तमंचे, 29 अर्द्धनिर्मित तमंचे, आठ कारतूस, लकड़ी के 40 बट और हथौड़ा, पंखा, इमरजेंसी, लाइट, स्प्रिंग, पेंच, पेचकस, छेनी, आरी वड्रिल मशीन समेत कई अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मौके से चमन कॉलोनी निवासी मुरसलीम और हरदोई के लावनी निवासी टिकू उर्फ पिटू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने आठ दिन पहले ही फैक्ट्री यहां शिफ्ट की थी। इससे पहले लोनी के खादर क्षेत्र में हथियार बना रहे थे। पूछताछ में इनके साथियों व मदद करने वाले कुछ लोगों के बारे में भी पता चला है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। ये हथियार गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किए जाने थे। एसएचओ ने बताया कि महरौली निवासी भूरा हथियारों की तस्करी करता है। वह इनसे 1200-1500 रुपये में तमंचा खरीदता था और 2500-3000 हजार रुपये में बेच देता था। मुरसलीम नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंग्स्टर, लूट, बलवा, आर्म्स, गैंग्स्टर, गुंडा एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं।