प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में दो गिरफ्तार, मुख्य अरोपित फरार
ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में शुक्रवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि मुख्य आरोपित और उसका एक साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रुपयों के लेन-देन को लेकर हत्या होने की बात कही है लेकिन मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही रकम की जानकारी हो सकेगी।
संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में शुक्रवार को हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि मुख्य आरोपित और उसका एक साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रुपयों के लेन-देन को लेकर हत्या होने की बात कही है लेकिन मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही रकम की जानकारी हो सकेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में राज सिटी के पास यमुना किनारे 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के कब्जे से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त सुरेश निवासी घोंडा मौजपुर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सोहनपाल ने सचिन, भारत, गौरव और सुशांत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान नामजद आरोपित सचिन और भारत भूषण को पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बृहस्पतिवार रात सुरेश को दुर्गापुरी दिल्ली से कार में बैठाना कबूल किया। वह उन्हें ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में सुनसान स्थान पर ले गए। जहां गौरव ने उनको दो गोलियां मारी। इसके बाद सुशांत ने दो-तीन गोलियां मारी। सुरेश की मौत के बाद चारों लोग शव को यमुना किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर घटना घटित होने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपित गौरव की गिरफ्तारी के बाद रुपयों की जानकारी का पता चल सकेगा।
------
प्रियजनों ने दिया आरोपितों का साथ : राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपने घर पहुंचे। सचिन ने अपने वकील नाना और मामा को घटना की जानकारी दी। नाना और मामा ने उसे बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए 100 नंबर पर फाय¨रग की सूचना दी। लेकिन घटना स्थल दिखाने में वे नाकाम रहे।
उन्होंने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस से बात की जाएगी। जांच के बाद यदि संलिप्तता पाई गई तो नाना व मामा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।