विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शक्तिखंड में कार पर गिरा पेड़, करीब चार घंटे बंद रहा यातायात; निगम की लापरवाही उजागर

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:56 PM (IST)

गाजियाबाद के शक्तिखंड-3 और 4 में बुधवार दोपहर एक झुका हुआ पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया, जिससे यातायात करीब चार घंटे तक बाधित रहा।

कार पर गिरा पेड़।

कार पर गिरा पेड़।

HighLights

  1. शक्तिखंड में कार पर गिरा झुका हुआ पेड़।

  2. हादसे के बाद चार घंटे तक यातायात बाधित।

  3. नगर निगम की लापरवाही से हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। ऐसा ही बुधवार दोपहर को शक्तिखंड-3 और 4 में प्रवेश करने वाले मार्ग पर हुआ। दोपहर को एक पेड़ सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गया। हादसे के वक्त चालक कार में नहीं था, वरना जान पर बन सकती थी। आरोप है कि इस झुके पेड़ की शिकायत फोटो के साथ दो दिन पहले नगर निगम अधिकारियों से भी की गई थी।
शक्तिखंड निवासी दीपा तोमर ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शक्तिखंड-3 से 4 के रास्ते में कार पर एक पेड़ गिर गया था। इस दौरान राह से गुजर रहे दो बाइक सवार पेड़ के नीचे दबने से बाल-बाल बचे। लोगों ने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना दी गई लेकिन इसके एक घंटे बाद टीम मौके से पेड़ हटाने पहुंची। लोगों ने उद्यान विभाग के सुपरवाइजर पंकज पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि सुपरवाइजर कई बार काल करने पर एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा और पेड़ को कटवाकर हटाया गया। इस काम में करीब चार घंटे लग गए और इस दौरान यातायात पूरी तरह से बंद रहा। उद्यान विभाग के प्रभारी डा. अनुज ने बताया कि सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पेड़ों की छंटाई और देखभाल का कार्य ठीक से करें। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-----------
शोभित