Move to Jagran APP

व्यापारियों ने की पांच लाख तक कर्ज माफी की मांग

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा ने नवयुग मार्केट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से व्यापारियों को रियायत देने की मांग की। इसमें उन्होंने व्यापारी आयोग का गठन करने के साथ ही

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:37 PM (IST)
व्यापारियों ने की पांच लाख तक कर्ज माफी की मांग
व्यापारियों ने की पांच लाख तक कर्ज माफी की मांग

जासं, गाजियाबाद : पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा ने नवयुग मार्केट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से व्यापारियों को रियायत देने की मांग की। इसमें उन्होंने व्यापारी आयोग का गठन करने के साथ ही किसानों की तर्ज पर छोटे व्यापारियों का पांच रुपये तक का कर्ज माफी हो। पश्चिम यूपी के 17 जिलों को दिल्ली से मिलाकर ग्रेटर दिल्ली राज्य का निर्माण किया जाए। हाई कोर्ट बैंच की वेस्ट यूपी में स्थापना की जाए। जिला मुख्यालयों पर व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए शासन की ओर से विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद पर मुरादनगर के समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिघल एवं महामंत्री पद पर संजय त्यागी को नियुक्त किया। मुरादनगर नगर अध्यक्ष पद पर मोहित गर्ग व महासचिव निखिल मित्तल को बनाया गया। इस दौरान सुमेर सिंह, राजीव भारद्वाज, विजय राठी, एमपीएस खोखर, राहुल चौ., हाजी तोहिद आलम, नितिन गोयल, सुशील गोस्वामी, अशोक गोयल, अमरीश गोयल व नवीन सिघल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.