Move to Jagran APP

40 हजार परिवार करेंगे भगवान चित्रगुप्त की पूजा

शहर में मंगलवार को 40 हजार से अधिक कास्यथ समाज से जुड़े परिवार चित्रगुप्त पूजा करेंगे। चित्रगुप्त पूजा को लेकर शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके लिए शहर की अलग-अलग सोसायटी में सामूहिक तौर से पूजा का आयोजन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि हर साल यह पर्व शहर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:21 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:18 AM (IST)
40 हजार परिवार करेंगे भगवान चित्रगुप्त की पूजा
40 हजार परिवार करेंगे भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जासं गाजियाबाद : शहर में 29 अक्टूबर को 50 हजार से अधिक कायस्थ समाज से जुड़े परिवार भगवान चित्रगुप्त की पूजा करेंगे। भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके लिए शहर की अलग-अलग सोसायटी में सामूहिक तौर से पूजा का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के सचिव अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में चार जगहों पर चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है। इसके अलावा 15 जगहों पर सामूहिक पूजन की तैयारी चल रही है। इसमें शहर के उस क्षेत्र के सभी कायस्थ परिवार सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करेंगे। सभा के मुख्य संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने बताया की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कायस्थ जाति को उत्पन्न करने वाले भगवान चित्रगुप्त का जन्म यम द्वितीया के दिन हुआ था। इसी दिन कायस्थ जाति के लोग अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। उन्हें मानने वाले इस दिन कलम और दवात का इस्तेमाल नहीं करते। पूजा के आखिर में वे सम्पूर्ण आय-व्यय का हिसाब लिखकर भगवान को समर्पित करते हैं। शिप्रा कायस्थ महासभा की 16वीं सालगिरह

शिप्रा कायस्थ महासभा इंदिरापुरम इस साल अपनी 16वीं सालगिरह मना रही है और यहाँ होने वाले पूजन समारोह में दिल्ली एनसीआर के लोग शामिल होते हैं। चित्रगुप्त कल्याण समिति साहिबाबाद, क्रासिग रिपब्लिक कायस्थ महापरिवार, चित्रांश परिवार कायस्थ समिति, नेहरू नगर में भी भव्य पूजन समारोह की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा वैशाली, क्रासिग रिपब्लिक, साहिबाबाद, झंडापुर, नंदग्राम, बजरिया, संजय नगर, कवि नगर, शास्त्री नगर, ब्रिज विहार, गोविदपुरम और रेल विहार में भी सामूहिक पूजन की तैयारी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.