Move to Jagran APP

पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन से दूरी बनाना जरूरी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को पॉलीथिन मुक्त भारत का अभि

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:12 AM (IST)
पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन से दूरी बनाना जरूरी
पर्यावरण को बचाना है तो पॉलीथिन से दूरी बनाना जरूरी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

loksabha election banner

सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को 'पॉलीथिन मुक्त भारत' का अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई कर पर्यावरण बचाने के लिए पॉलीथिन से दूरी बनाने की अपील की। दुकानदारों से कहा कि वह कोई भी सामान पॉलीथिन में न दें। ऐसा करने पर खुद ही लोग थैला लेकर सामान लेने आएंगे। ट्रांस हिडन के सभी वार्ड में पार्षदों ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया।

कौशांबी के उदयगिरी टावर के शुक्रवार को स्थानीय पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में लोगों ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली। अभियान चलाकर पॉलीथिन के दुष्परिणामों के बारे में भी लोगों को बताया गया। निगम के सफाई नायक विनोद कुमार व उनकी टीम को सम्मान किया गया, जिन्होंने पॉलिथिन के बहिष्कार के लिए अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर रिजवान खान, सुधीर त्यागी, आशुतोष गुप्ता, अजय त्यागी, रोहित सरीन, शोभा रानी बरनवाल, अवधेश कटिहार, उमेश चंद्र सक्सेना, शुभम सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

दूसरी ओर इंदिरापुरम में वार्ड संख्या 79 की पार्षद मीना भंडारी ने स्थानीय लोगों के साथ सुबह पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन के दुष्परिणामों के बारे में बताया। साथ ही पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। दुकानदारों से पॉलीथिन में सामान न देने के लिए कहा गया। लोगों को कपड़े के थैले बांटे। इसके बाद बच्चों को नहाने के लिए साबुन एवं फल वितरण किया। मौके पर प्रयास एक आशा संस्था की संस्थापिका जयश्री सिन्हा के नेतृत्व में संस्था से जुड़े विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक कर पॉलीथिन के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर अजय शुक्ला, राघव, रवि दत्त, उमाशंकर तोमर, दिनेश सिंह, मनोज डागा, हरमीत बक्शी, आशीष शर्मा, संजीव शर्मा, अनिल कटारिया, बीपी जुयाल, प्रमोद तिवारी व अन्य लोग मौजूद रही। वहीं, तुलसी निकेतन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया। मौके पर मंडल प्रभारी दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना, पार्षद चतरसिंह, विनोद कसाना, व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, वैशाली वार्ड संख्या 89 की पार्षद मधु ने भी सफाई अभियान चलाया। बृहस्पतिवार शाम को केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान राजकुमार सिंह, हरीश चंद्र शर्मा, सत्येंद्र चौधरी, आशा नरेश भाटी, शिवानी गौरव सोलंकी व अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.