Move to Jagran APP

जीडीए में म्यूटेशन समेत तीन सेवाएं एक दिसंबर से हो जाएंगी ऑनलाइन

जीडीए में एक दिसंबर से संपत्ति का म्यूटेशन (नामांतरण), भूखंड पंजीकरण और संपत्ति फ्रीहोल्ड कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। लोगों को जीडीए में चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। ¨सगल ¨वडो सिस्टम के तहत शासन ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति की तरह इसके लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार कराया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:36 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:36 PM (IST)
जीडीए में म्यूटेशन समेत तीन सेवाएं एक दिसंबर से हो जाएंगी ऑनलाइन
जीडीए में म्यूटेशन समेत तीन सेवाएं एक दिसंबर से हो जाएंगी ऑनलाइन

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जीडीए में एक दिसंबर से संपत्ति का म्यूटेशन (नामांतरण), भूखंड पंजीकरण और संपत्ति फ्रीहोल्ड कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। लोगों को जीडीए में चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। ¨सगल ¨वडो सिस्टम के तहत शासन ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति की तरह इसके लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। पोर्टल भी बनवाया गया है। जिस पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए लोगों को www.द्भड्डठ्ठद्धद्बह्ल.ह्वश्चस्त्रड्ड.द्बठ्ठ पर लॉग इन करना होगा। निर्धारित वक्त में होगा काम

loksabha election banner

इस व्यवस्था के बाद ये तीनों काम जीडीए में समय पर होंगे। सिटीजन चार्टर में म्यूटेशन के लिए 60 दिन का वक्त निर्धारित है। पट्टे से भूमि को फ्रीहोल्ड कराने के लिए 15 दिन का वक्त निर्धारित है। भूखंड पंजीकरण एक सप्ताह में हो जाएगा। अभी ये काम निर्धारित वक्त से ज्यादा में होते हैं। जिसके लिए लोगों को कई चक्कर काटने पड़ते हैं। ऑनलाइन सेवा शुरू होने पर लोगों को उनका काम पूरा होने की जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी।

अपलोड करने होंगे दस्तावेज

तीनों कार्यों के लिए लोगों को पहले पोर्टल पर अपना लॉग इन बनाना होगा। उसके बाद सेवा का चुनाव करना होगा। फिर उससे संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। उनके आधार पर ही काम संभव हो पाएगा।

25 अन्य सेवाओं भी होंगी ऑनलाइन

तीन सेवाओं को ऑनलाइन करने की व्यवस्था शासन स्तर से कर दी गई है। 25 अन्य सेवाएं जीडीए और देता है। इन्हें भी ¨सगल ¨वडो सिस्टम के तहत ऑनलाइन करने की कवायद जीडीए अपने स्तर से कर रहा है। ऐसा होने के बाद किसी भी कार्य के लिए लोगों को चक्कर नहीं काटने होंगे। लोग संपत्ति म्यूटेशन, पंजीकरण और उसे फ्रीहोल्ड कराने के लिए काफी परेशान होते थे। उनको सुविधा देने के लिए तीनों कार्य एक दिसंबर से ऑनलाइन संभव होंगे। बाद में सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

-कंचन वर्मा, वीसी, जीडीए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.