विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ दिया परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एकसाथ खत्म की जिंदगी; सहम उठे लोग

Published: Wed, 04 Feb 2026 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 04 Feb 2026 11:57 AM (IST)

गाजियाबाद के साहिबाबाद में भारत सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। साहिबाबाद में टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ अपनी-अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस सामूहिक आत्महत्या की वजह गेम की लत बताई जा रही है। आखिर वो कौन सा गेम है, जिसकी लत तीनों बहनों को लगी थी?

गेम खलने से मना करते थे परिजन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों नाबालिग बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत लगी थी और उनके परिजन तीनों को गेम खेलने से मना करते थे। शुरुआती जांच में यही सामने आ रहा है कि गेम खेलने से मना करने पर तीनों बहनें अपने परिजनों से नाराज थीं और इसी के चलते यह खौफनाक कदम उन्होंने उठा लिया। तीनों बहनों ने बीती रात नौवीं मंजिल से एक साथ कूदकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस की जांच में तीनों नाबालिग बहनों के कोरियन लवर गेमिंग एप खेलने की बात सामने आई है। यह टास्क बेस्ड गेमिंग एप है। पुलिस ने तीनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं और इनकी जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी। पुलिस को उनके घर से हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-02-04 at 08.39.44

घटना से दहल उठे सोसायटी के लोग

वहीं, बुधवार सुबह जब इस घटना के बारे में सोसायटी के लोगों को पता चला तो हर कोई दहल उठा। इस दौरान बिल्डिंग के नीचे तीनों सगी बहनों के शव देखकर परिजन व आसपास के लोग सहम गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-02-04 at 10.53.04

इसी बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदी थीं तीनों बहनें। जागरण

ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं पिता

पीड़ित पिता चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। चेतन के अनुसार, उनका परिवार पिछले तीन सालों से गाजियाबाद की भारत सिटी में रहता है। इसके पहले उनका परिवार दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य सोए हुए थे, इसी दौरान तीनों बहनों ने मकान की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Image 2026-02-04 at 10.54.20

घटना के बाद मौके पर एकत्र निवासी। जागरण

तीनों बहनों की उम्र में 2-2 साल का गैप

एक साथ आत्महत्या करने वाली तीनों सगी बहनों की उम्र में सिर्फ दो-दो साल का गैप है। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल के बाद तीनों बहनों ने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। उसके बाद से ही तीनों बहनों को गेम खेलने की लत लग गई थी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, कोरियाई गेम खेलने की थी लत

परिवार में कौन-कौन?

चेतन अपनी दो पत्नी व चार बच्चों के साथ गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में रहते हैं। बड़ी बेटी निशिका (16), मंझली प्राची (14) और छोटी पाखी (12) ने नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। तीनों बहनों का छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

(अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तौर पर परेशान है, तो किसी भरोसेमंद वयस्क से बात करें या नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें)
iCALL टोल फ्री नंबर 9152987821 पर कॉल करें (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक)
- Fortis: +918376804102 पर कॉल करें)
- iCALL Psychosocial Helpline: 9372048501; 9920241248; 8369799513 पर कॉल करें
- Samaritans Mumbai: 918422984528; 918422984529; 918422984530 पर कॉल करें

Jagran News - 2026-02-04T095522.236

अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन। जागरण

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसायटी में तीन बच्चियों के नौवीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली। इससे मौके पर तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। - अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन, गाजियाबाद