बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व गहने चोरी
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की ब्रजविहार कॉलोनी में शनिवार देर रात कुछ चोरों न
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की ब्रजविहार कॉलोनी में शनिवार देर रात कुछ चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व गहने समेत अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित ग्रहस्वामी ने चोरी के मामले में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
नगर की ब्रजविहार कॉलोनी में संजय कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर को किसी के काम के चलते संजय अपने परिवार के साथ रुड़की स्थित अपने पैतृक घर गए। बीती रात कुछ चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखी करीब बीस हजार नकदी डेढ लाख के गहने व लैपटॉप, एलईडी और दूसरे कीमती सामान चुरा लिए। रविवार सुबह घर लौटने पर संजय को चोरी के बारे में पता चला। संजय के चोरी के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।