Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजमार्ग पर काटे जाएंगे 28 हजार पेड़

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के चौड़ीकरण की योजना पर्यावरण को भारी नुकसान होने वाला है। यानि हरियाली पर तरक्की की रफ्तार का आरा चलेगा। इसमें जनपद के 1515 पेड़ समेत अमरोहा और मुरादाबाद के 2

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:52 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर काटे जाएंगे 28 हजार पेड़
राष्ट्रीय राजमार्ग पर काटे जाएंगे 28 हजार पेड़

¨प्रस शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर

loksabha election banner

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को चौड़ा किए जाने के लिए हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद जनपदों के 28 हजार से अधिक पेड़-पौधों की बलि दी जाएगी। इनमें से 1515 पौधे जनपद हापुड़ की सीमा में खड़े हैं। जनपद के वन विभाग ने पेड़-पौधों को चिह्नित कर नोडल अधिकारी बनाए गए अमरोहा के जिला वन अधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जल्द ही पेड़ों की कटाई करने का काम शुरू होने की उम्मीद है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को छह लेन करने का निर्णय लिया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भरमार रहती है। सड़क की चौड़ाई कम होने और लगातार वाहन बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। चौड़ाई बढ़ाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर खड़े पेड़-पौधे काटना आवश्यक है। इन पेड़ों को काटे बिना राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करना असंभव है। हापुड़ से मुरादाबाद तक काटे जाने वाले पेड़-पौधों को चिह्नित करने के लिए अमरोहा के जिला वन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सबसे ज्यादा पेड़-पौधे जनपद अमरोहा में ही काटे जाने हैं। हापुड़ के वन अधिकारी वेद प्रकाश जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के दोनों ओर जनपद की 17.326 हेक्टेयर वन भूमि संरक्षित है, जिस पर 1515 पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। जनपद अमरोहा में 59.372 हेक्टेयर संरक्षित वन भूमि है, जिसमें 9948 पेड़ तथा 15840 पौधे हैं। जनपद मुरादाबाद में वन विभाग की 5.889 हेक्टेयर संरक्षित जमीन पर 911 पेड़ और 190 पौधे खड़े हैं। कुल मिलाकर तीनों जनपदों में 28404 पेड़-पौधे काटे जाएंगे। जिला वन अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी बनाए गए अमरोहा के वन अधिकारी को चिन्हित पेड़ों की रिपोर्ट भेज दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.