चोरों ने घर से लाखों की नकदी और जेवर चुराए
संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में चोरो ने शुक्रवार रात लाखों की न
संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में चोरो ने शुक्रवार रात लाखों की नगदी, चार मोबाइल और सोने चादी के आभूषण चुरा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जाच में जुटी है।
अशोक विहार कॉलोनी में गुलशन परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। देर रात चोरों ने घर में घुसकर चार मोबाइल, कमरे की अलमारी में रखे सोने चादी के जेवर और दो लाख रुपये चुरा लिए। सुबह उठने पर उन्हें घटना का पता चला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की माग की है। लोनी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही हैं।