'निमंत्रण' देने आए, पूरा घर लूटकर ले गए
विजयनगर थानाक्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर बदमाश सोने की चेन, कंगन, घर में रखा कैश व उनकी कार लेकर भाग गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता की बेटी स्कूल से लौटकर घर आई। तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : विजयनगर थानाक्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर बदमाश सोने की चेन, कंगन, घर में रखा कैश व उनकी कार लेकर भाग गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता की बेटी स्कूल से लौटकर घर आई। तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विजय नगर के ब्लाक में रहने वाले सीएल सोनी दिल्ली के जीडी पंत अस्पताल में स्टोरकीपर है। परिवार में पत्नी लोकमुद्रा सोनी व 13 साल की बेटी अंजली है। बृहस्पतिवार को सीएल सोनी अपने आफिस गए हुए थे व उनकी बेटी अपने स्कूल गई हुई थी। घर पर पत्नी लोकमुद्रा सोनी अकेली थी। सुबह 11 बजे घर पर तीन युवक आए और गेट खटखटाकर कहा कि कार्ड देने आए हैं। जिस पर महिला ने गेट खोल दिया तो युवक अंदर आ गए। उन्होंने नाम लिखने के लिए पेन मांगा तो महिला घर के अंदर पेन लेने चली गई तभी पीछे से वे युवक अंदर घुस आए। उन्होंने महिला के पिस्टल लगा दी और महिला के गले में पड़े सोने की चेन तथा कानों के झुमके ले लिए। उन्होंने महिला के हाथ पैर भी बांध दिए और अलमारी में रखा करीब 50 हजार कैश भी निकाल लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने महिला से उसकी कार की चाभी भी मांगी। महिला ने दे दी। बदमाश कार से भाग गए। थोड़ी देर बाद जब महिला की बेटी घर में आई तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि किसी जानकार के होने का अंदेशा है। हर ¨वदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। किसी करीबी के होने का अंदेशा
घटना उस वक्त हुई जब घर पर महिला अकेली थी। पुलिस का मानना है कि इस घटना में किसी खास जानकार का हाथ हो सकता है। जिसे पूरे घर के बारे में पता हो। वहीं हाल के दिनों में पीड़िता के पति के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा सकती है।