मिस्टेर बांबर की सुरक्षा एवं सुंदरीकरण का काम शुरू
राजनगर एक्सटेंशन के निकट एलीवेटेड एंट्री पाइंट पर रखे देश के गौरव डसॉल्ट मिस्टेर बांबर विमान की सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए नगर निगम ने शनिवार से कार्य आरंभ कर दिया है। बता दें कि चौराहे पर रखे युद्धक विमान की लोगों ने इसकी दुर्गति कर दी थी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन के निकट एलिवेटेड एंट्री प्वाइंट पर रखे देश के गौरव डसॉल्ट मिस्टेर बांबर विमान की सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए नगर निगम ने शनिवार से कार्य आरंभ कर दिया है। बता दें कि चौराहे पर रखे युद्धक विमान की लोगों ने इसकी दुर्गति कर दी थी।
शुक्रवार को वायुसेना के अधिकारियों ने विमान का जायजा लिया था, जिसके बाद इसकी बदतर होती हालत पर ¨चता जताते हुए उन्होंने जिला एवं नगर प्रशासन से युद्धक विमान की सुरक्षा के बारे में बातचीत की थी। नगर निगम ने शनिवार से इसकी बाउंड्री वाल बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। नगर निगम इसके साथ ही यहां स्टील रे¨लग लगवाने के साथ ही सुंदरीकरण कार्य भी कराएगा, जिसके बाद इसे दूर से देखा जाएगा और यह देखने में हर भारतीय को गर्व की अनुभूति देगा। बता दें कि यह विमान वही है, जिसने 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के सिर जीत का सेहरा बंधवाने में अहम भूमिका अदा की थी। यह भारतीय वायु सेना के बेड़े में ढ़ाई दशक से अधिक शामिल रहा है।