Move to Jagran APP

दूर हो रहीं कमला नेहरू नगर की समस्याएं, आ रहे हैं मुख्यमंत्री

जासं गाजियाबाद कमला नेहरू नगर और हापुड़ रोड पर इन दिनों नजारा बदला दिख रहा है। सड़कों के किनारे लगे गंदगी के ढेर एक-एक कर गायब हो रहे हैं। दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती दिख रही हैं। जो स्ट्रीट लाइट बंद हैं उसे चालू करने को कई टीम जुटी हैं। अचानक हो रहे इस परिवर्तन से आसपास के लोग और राहगीर हैरान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 08:28 PM (IST)
दूर हो रहीं कमला नेहरू नगर की समस्याएं, आ रहे हैं मुख्यमंत्री
दूर हो रहीं कमला नेहरू नगर की समस्याएं, आ रहे हैं मुख्यमंत्री

जासं, गाजियाबाद: कमला नेहरू नगर और हापुड़ रोड पर इन दिनों नजारा बदला दिख रहा है। सड़कों के किनारे लगे गंदगी के ढेर एक-एक कर गायब हो रहे हैं। दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती दिख रही हैं। जो स्ट्रीट लाइट बंद हैं, उसे चालू करने को कई टीम जुटी हैं। अचानक हो रहे इस परिवर्तन से आसपास के लोग और राहगीर हैरान हैं। जब वह रुककर किसी कर्मचारी से इस बदलाव की वजह पूछते हैं तो जवाब मिलता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इसके बाद लोग कहते हैं कि शुक्र है मुख्यमंत्री आ रहे हैं, वरना समस्या के समाधान के लिए कई शिकायतों के बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों के दर्शन नहीं होते हैं।

loksabha election banner

दरअसल, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी में नगर निगम के अधिकारी जुटे हैं। मुख्य तौर पर कार्यक्रम स्थल के पास 50 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वहां अगर कोई खामी न दिखे। खुद नगर निगम के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर दिन में कई बार चक्कर लगाकर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। शनिवार को हापुड़ रोड पर नगर निगम के कर्मचारी स्ट्रीट लाइट बदलने का कार्य करते दिखे। यहां स्ट्रीट लाइट लगाने को तीन टीम को कार्य पर लगाया गया है। नगर निगम को मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट बदलने के लिए 200 नई स्ट्रीट लाइट मिल चुकी है। इन्हें कार्यक्रम स्थल के पास मुख्य मार्ग पर लगाया जा रहा है।

कमला नेहरू पार्क की हो रही सफाई: कमला नेहरू पार्क की चारदीवारी के चारों तरफ पहले जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखते थे। इसे नगर निगम ने हटा दिया है। यहां सफाई के लिए अलग से टीम तैनात है। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार के पास लगीं पुरानी टाइल्स की जगह नई टाइल्स लगाई जा रही है। वहां खड़े पेड़ों की छंटाई उद्यान विभाग करा रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव रोज हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.