डिपार्टमेंटल स्टोर में लूटपाट करने वालों का सुराग नहीं
राजेंद्र नगर सेक्टर -3 के डिपार्टमेंटल स्टोल में डेढ़ लाख रुपये लूटने वाले चार बदमाशों का अब तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। शनिवार को घटना हुए एक सप्ताह हो गए। चारों बदमाश सीसीटीवी में कैद है, हालांकि तीन ने हेलमेट पहना हुआ है एक ने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था। साहिबाबाद पुलिस सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राजेंद्र नगर सेक्टर -3 के डिपार्टमेंटल स्टोर में डेढ़ लाख रुपये लूटने वाले चार बदमाशों का अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। शनिवार को घटना हुए एक सप्ताह हो गए। चारों बदमाश सीसीटीवी में कैद हैं, हालांकि तीन ने हेलमेट पहना हुआ है एक ने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था। साहिबाबाद पुलिस सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में नवीन गोयल डिपार्टमेंटल स्टोर चलाते हैं। 15 सितंबर की रात स्टोर पर उनकी पत्नी प्रीति गोयल थीं। रात सवा नौ बजे हथियारबंद चार बदमाश स्टोर में घुसे और हवाई फाय¨रग कर लूटपाट शुरू कर दी। स्टोर में खरीदारी कर रहे ग्राहकों को भी गोली मारने की धमकी धी और कोने में खड़ा करा दिया। बदमाश गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।