पहली रोटी गाय के नाम गाड़ी को हरी झंडी
नगर निगम की ओर से प्रतिदिन एक रोटी एक घर से गाय के नाम लेने के लिए गाड़ी को मेयर आशा शर्मा ने झंड़ी दिखाई। गाय के लिए रोटी को सही स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करते हुए नगर निगम के मुख्य कार्यालय से रवाना किया गया। राष्ट्रीय अस्मिता का करो सम्मान पहली रोटी गाय के नाम का आरंभ सावन मास में किया गया। यह गाड़ी कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शिविर में बनने वाली गाय के नाम की पहली रोटी को वहां से लेकर नगर निगम गाजियाबाद द्वा
जासं, गाजियाबाद : नगर निगम की ओर से प्रतिदिन एक रोटी एक घर से गाय के नाम लेने के लिए गाड़ी को मेयर आशा शर्मा ने झंडी दिखाई। गाय के लिए रोटी को सही स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करते हुए नगर निगम के मुख्य कार्यालय से रवाना किया गया। राष्ट्रीय अस्मिता का करो सम्मान, पहली रोटी गाय के नाम का आरंभ सावन मास में किया गया। यह गाड़ी कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शिविर में बनने वाली गाय के नाम की पहली रोटी को वहां से लेकर नगर निगम गाजियाबाद द्वारा संचालित गौशाला तक पहुंचाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मेयर आशा शर्मा ने बताया कि इसके बाद इस कार्य के लिए नगर निगम की अन्य गाड़ियां भी इसके लिए आरंभ की जाएंगी, जो गौशाला की गायों के लिए घरों से रोटियां एकत्रित करेंगी। इस मौके पर मेरठ रोड तिराहे पर अस्थाई रूप से स्थापित नियंत्रण कक्ष में उपस्थित जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कांवड़ शिविरों से रोटी इकट्ठा कर रही इस गाड़ी को एक रोटी दी गई।